कंबोडिया की गोलीबारी से भड़का थाईलैंड, एयरस्ट्राइक के साथ फिर शुरू युद्ध !

Thailand Cambodia Conflict:lथाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद एक बार फिर भड़क गया है। अमेरिकी मध्यस्थता में हुए युद्धविराम के बावजूद सोमवार को थाई सेना ने पड़ोसी कंबोडिया पर हवाई हमला किया। दोनों ही देश इस झड़प के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

थाई सेना के प्रवक्ता मेजर विंथाई सुवारी ने जानकारी दी कि उबोन रात्चाथानी प्रांत में कंबोडियाई सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक थाई सैनिक की मौत और चार घायल हो गए। इसके बाद थाई सेना ने कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की।

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता माली सोचेता ने आरोप लगाया कि थाई सेना ने प्रीह विहियर और ओडर मींचे प्रांतों में मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों पर टैंकों और भारी हथियारों से हमला किया। हालांकि कंबोडिया की ओर से जवाबी कार्रवाई से इनकार किया गया है।

सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सैकड़ों ग्रामीण सुरक्षित इलाकों की ओर पलायन कर रहे हैं। थाई सेना ने बताया कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 35 हजार नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

यह पूरा विवाद फ्रांसीसी शासनकाल के दौरान तैयार की गई सीमा-रेखा को लेकर है, जिसमें कई प्राचीन मंदिरों पर दोनों देशों का दावा है। इससे पहले भी दोनों देशों के बीच हिंसक झड़पें हो चुकी हैं, जिनमें सैकड़ों लोग बेघर और कई मारे गए थे। मध्यस्थ देशों की प्रयासों के बाद युद्धविराम लागू किया गया था, लेकिन हालिया घटनाओं के बाद स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें