आज होगी कैबिनेट की बैठक, नगर निकायों में 3000 पदों पर भर्ती के तय होंगे मानक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को यूपी कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में करीब एक दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

निकायों में बढ़े पदों पर भर्ती नीति बनेगी

नगर विकास विभाग ने हाल ही में कैडर पुनर्गठन किया था। इसमें निकायों में केंद्रीयत सेवा के पदों की संख्या 3085 से बढ़ाकर लगभग 6600 कर दी गई है। इन पदों को भरने के लिए अब तक नीति तय नहीं हो पाई थी। आज की बैठक में इन पदों पर भर्ती के लिए मानक तय करने संबंधी प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है।

इन प्रस्तावों पर भी लग सकती है मुहर

  • वंचित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोलने का प्रस्ताव
  • पंचायत चुनावों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण के लिए समर्पित आयोग का गठन
  • संभल, झांसी और फतेहपुर में निजी विश्वविद्यालयों के निर्माण व संचालन से जुड़े प्रस्ताव
  • यूपीडा, औद्योगिक विकास, नगर विकास और ऊर्जा विभाग के अन्य प्रस्ताव

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मंत्री समूह की भी बैठक करेंगे। कैबिनेट में लिए गए फैसले प्रदेश के विकास और युवाओं की भर्ती प्रक्रिया के लिए अहम माने जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें