
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में बिजली, आवास, वित्त, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, डेरी विकास, लोनिवि और युवा कल्याण से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
बिजली विभाग:
- बिजली लाइन के मुआवजे में वृद्धि।
- टावर और उसके 1 मीटर परिधि के एरिया का मुआवजा 200% सर्किल रेट के अनुसार तय।
- सर्किल रेट और मार्किट रेट में अंतर पर समिति गठित होगी, जो प्रभावित भूमि मालिकों के लिए काम करेगी।
कानूनी सुधार:
- सात पुराने एक्ट को हटाकर नया ‘जन विश्वास एक्ट’ लाया जाएगा।
- 52 एक्टों की समीक्षा के बाद छोटे अपराधों में अब जेल की बजाय जुर्माना लगाया जाएगा। उदाहरण: अधिसूचित क्षेत्र में जैविक कृषि में पेस्टिसाइड के इस्तेमाल पर जुर्माना बढ़कर 5 लाख रुपये।
आवास विभाग के प्रस्ताव:
- ग्रीन बिल्डिंग निर्माण के लिए अतिरिक्त एफएआर: प्लेटिनम ग्रेड 5%, गोल्ड 3%, सिल्वर 2%।
- कॉमर्शियल एरिया में ग्राउंड कवरेज की छूट; इको रिजॉर्ट के साथ सामान्य रिजॉर्ट भी बन सकेगा। नक्शा पास करने में लैंड यूज की शर्त नहीं।
- बहुमंजिला भवन में सड़क लेवल की पार्किंग की हाइट इमारत की ऊंचाई में शामिल नहीं होगी। मोटल श्रेणी हटाई गई।
- लैंड पुलिंग और टाउन प्लानिंग स्कीम को मंजूरी। टाउनशिप के बदले कॉमर्शियल जमीन मिलेगी।
वित्त एवं कर:
- उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन अध्यादेश को मंजूरी।
- देहरादून के रिस्पना बिंदाल एलिवेटेड प्रोजेक्ट को जीएसटी में छूट।
तकनीकी शिक्षा:
- तकनीकी विश्वविद्यालय में फैकल्टी की भर्ती अब विश्वविद्यालय स्तर से होगी, लोक सेवा आयोग से नहीं।
लोनिवि:
- कनिष्ठ अभियंता पद पर 10 साल सेवा पूरी करने वाले सीधे जेई बन सकेंगे।
नागरिक उड्डयन:
- नैनी सैणी एयरपोर्ट अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया संचालित करेगा।
- सितारगंज के कल्याणपुर में पट्टे पर जमीनधारियों का नियमितीकरण सर्किल रेट 2004 के अनुसार।
डेरी विकास एवं सहकारिता:
- घसियारी कल्याण और साइलेज योजना में सब्सिडी 75% से घटाकर 60%।
युवा कल्याण और शिक्षा:
- मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना: यूपीएससी, नेट, गेट जैसी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोचिंग, लाइव क्लास और डाउट क्लियरिंग सुविधा।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:
- सगंध पौधा केंद्र का नाम ‘इंस्टीट्यूट ऑफ परफ्यूम’।
- 15 साल से पुराने वाहनों को स्क्रैप कर नए वाहन खरीदने पर टैक्स में छूट।















