पंजाब में राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा, 24 अक्टूबर को मतदान

चंडीगढ़ : पंजाब से राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह सीट जुलाई में सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। मतदान और मतगणना 24 अक्टूबर को होंगे।

उपचुनाव का नोटिफिकेशन 6 अक्टूबर को जारी होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर है, जबकि नाम वापसी 16 अक्टूबर तक संभव होगी। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा और शाम को ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

संजीव अरोड़ा ने यह सीट लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीती थी। इस उपचुनाव का आयोजन 19 जून को हुआ था, जब आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में देहांत हो गया था। इसके बाद सीट खाली हुई और अरोड़ा को पार्टी ने मैदान में उतारा।

अरोड़ा की जीत के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि पंजाब से राज्यसभा में आप के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया की एंट्री हो सकती है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा था कि वे राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। इस बात का निर्णय पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति करेगी कि राज्यसभा की खाली सीट पर कौन उम्मीदवार होगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें