बक्सर : पत्नी से झगड़े के बाद रिटायर्ड फौजी ने रेता पत्नी का गला, फिर काटा सिर, हत्या के बाद फरार

बक्सर, बिहार। जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना में सेवानिवृत्त फौजी कपिलमुनि सिंह ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी उर्मिला देवी (55) की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे जिला मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला लंबे समय से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था और अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। घरेलू कलह को सुलझाने के लिए पंचायत ने कई बार मध्यस्थता भी की, लेकिन विवाद का समाधान नहीं निकला। गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी की हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार

पत्नी की हत्या के बाद से आरोपी पति फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जिला मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर : शोपियां में लश्कर के दो आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षबलों के सामने डाले हथियार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकता है कोविड? अजवाइन पीने के क्या फायदे हैं ओवैसी की ये बात सुन डर जाएगा पाकिस्तान अमेरिका ने रद्द किया चीनी छात्रों का वीजा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखे दुनिया