लुधियाना से गोंडा जा रही बस ट्रक से टकराई, 50 लोग घयाल

पीलीभीत : शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे एक डबल डेकर बस पंजाब के लुधियाना से गोंडा जा रही थी। बस लगभग सौ से अधिक लोग सवार थे। पीलीभीत हाईवे पर गोमती गुरुद्वारा के सामने यात्रियों से भरी बस सामने से आ रहे भूसी भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी लोगों एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

हादसे में लगभग पचास लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में आनंद पुत्र शंकर, राजन मिश्रा पुत्र कपूर चंद्र मिश्रा, गीता देवी पत्नी खुशी राम, राजकुमार पुत्र रामदयाल, संतोष पुत्र प्रेम, उषा देवी पत्नी वीरेंद्र, संजय सिंह पुत्र शीतल सिंह, प्रिंस पुत्र राम लखन को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कई घायलों के एक साथ अस्पताल में पहुंचने से अफरा तफरी मच गई। प्राथमिक उपचार के बाद राजन मिश्रा, संतोष, संजय सिंह और प्रिंस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल बहराइच श्रावस्ती और लखीमपुर जनपद के रहने वाले हैं। कई घायलों को पास के गुरुद्वारा में शरण दी गई। उसके बाद वह अन्य वाहनों से घर के लिए रवाना हो गए।

पंजाब की लुधियाना से एक डबल डेकर बस गोंडा जा रही थी, जो पीलीभीत हाईवे पर गोमती गुरुद्वारा के पास भूसी भरे ट्रक से टक्करा गई। सात लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और लोगों को हल्की चोटें आईं हैं ‌ उपचार करके लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल… मात खाने के बाद भी नहीं सुधर रहा PAK देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग