
Bulandshehar : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में स्याना थाना की महिला पुलिस टीम ने 15 हजार के इनामी बदमाश को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा बुलंदशहर जनपद की स्याना बुलंदशहर रोड पर पशु पैठ के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान, तभी उमर मोहम्मद नाम के बदमाश से मुठभेड़ हो गई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

महिला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान, एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर रुकने का इशारा किया गया था। लेकिन बाइक सवार ने मौके से भागने का प्रयास किया। बाइक तेज गति से भागते हुए अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान, पुलिस ने उसे घेर लिया।
खुद को पुलिस से घिरता देख, बदमाश भागने की कोशिश करने लगा। उसने पुलिस पार्टी पर फायर किया, जिसकी जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पकड़े गए बदमाश की पहचान उमर मोहम्मद पुत्र शाहिद निवासी उस्मान कॉलोनी, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। यह शातिर अपराधी करीब 8 आपराधिक मामलों में वांछित है, जिनमें विभिन्न अपराध शामिल हैं।
इस गिरफ्तारी में महिला पुलिस टीम के साथ ही, जनपद की स्वाट पुलिस टीम ने भी संयुक्त रूप से कार्यवाही की। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े : Sonam Wangchuk : गिरफ्तारी के सोनम वांगचुक की पत्नी बोली- ‘मेरे पति के साथ अपराधी जैसा व्यवहार..’










