बुलंदशहर : गन प्वाइंट पर युवक से साढ़े सात लाख की लूट बदमाश फरार; पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर : अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जो लगातार पुलिस को आपराधिक घटनाएं कर चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने साढ़े सात लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया।

घटना देर रात की बताई जा रही है। बदमाशों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब शिकारपुर में कलेक्शन एजेंट 7 लाख 50 हजार रुपये लेकर बाइक से लौट रहा था। तभी तीन लुटेरों ने रास्ते में उसे रोक लिया और हथियारों के बल पर पूरी रकम लूट ली।

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर पुलिस स्थानीय सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है, और इस मामले में बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पी.बी. बालाजी होंगे JLR के नए CEO, पहली बार किसी भारतीय को मिली कमान

दिल्ली : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम? स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण बिल 2025 विधानसभा में पेश

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें