बुलंदशहर : साइबर ठगी करने वाले चार शातिर ठगों को पुलिस ने दबोचा, खुले चौंकाने वाले राज

  • साइबर क्राइम पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बुलंदशहर। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक कर्मियों के साथ मिलकर स्कैम करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 चेकबुक, 14 पासबुक, 7 ATM कार्ड, एक मोबाइल बरामद किया गया है। साइबर क्राइम के पुलिस अधिकारियों के माने तो गिरफ्तार किए गए आरोपी निष्क्रिय बैंक खातों के मोबाइल नंबर बदलकर खातों से करोड़ों का लेनदेन करते थे।

यह गिरोह कुछ बैंक कर्मचारी और साइबर ठगों द्वारा मिलकर संचालित किया जा रहा था। निष्क्रिय बैंक खाते या खाताधारक की मौत होने पर बैंक कर्मचारी नंबर बदलकर KYC कर लेते थे। पीड़ित असलम की शिकायत के बाद थाना साइबर क्राइम बुलंदशहर द्वारा गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

बंधन बैंक में 2022 से निष्क्रिय मजदूर असलम के खाते में 21 अप्रैल को 1 करोड़ 95 लाख का ट्रांजेक्शन हुआ था। साइबर फ्रॉड के ज़रिए खातों में पैसा जमा कराया जाता था। असलम के खाते की 11 राज्यों में शिकायट दर्ज थी। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस के मैनेजर व बंधन बैंक के दो कर्मचारी समेत 4 घोटालेबाज़ों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से 20 चेकबुक, 14 पासबुक, 7 ATM कार्ड, एक मोबाइल बरामद हुए है साथ ही खाता खोलने, मोबाइल नंबर बदलने, खाता बंद करने व पैनकार्ड नंबर बदलने के फार्म भी बरामद किए गए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 स्टांप व एक अमाउंट दर्ज चैक भी बरामद किए है। फरार डेविड गौतम और नवल सैनी सायबर फ्रॉड के ज़रिए लोगों को चूना लगाते थे। फिलहाल साइबर क्राइम पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें – Nitish Kumar ने अधिकारी के सिर पर रखा गमला, मनोस्थिति पर उठ रहे सवाल!
https://bhaskardigital.com/nitish-kumar-placed-a-pot-on-the-officers-head/

यह भी पढ़ें – झांसी : मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप, दबंगों ने महिलाओं को बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल
https://bhaskardigital.com/jhansi-minor-dispute-took-a-violent-turn-goons-beat-up-women-in-the-middle-of-the-street-video-goes-viral/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें