
Bulandshahr : यूपी के जनपद बुलंदशहर में पुलिस द्वारा चोरी किए गए वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की गई कार्रवाई में 43 वाहन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
प्रदेश सरकार की मंशा और एडीजी व डीआईजी मेरठ के आदेश के बाद एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह द्वारा इस अभियान को युद्धस्तर पर शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत चोरी और गुमशुदा वाहनों को बरामद करने के लिए कार्रवाई की गई। जनपद बुलंदशहर के सभी थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कुल 43 वाहन बरामद किए हैं, जो या तो चोरी किए गए थे या फिर लावारिस हालत में अज्ञात स्थानों पर मिले थे।
पूरी कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी है।
यह भी पढ़े : Today Gold Rate : सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी










