बुलंदशहर : कांवड़ियों ने झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का किया जलाभिषेक, ‘बोल बम..’ से गूंजा परिसर

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। नगर के झारखंडेश्वर महादेव मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार को श्रावण मास के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही कांवड़ यात्रियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ कांवड़ जल अर्पण करते हुए शिवलिंग का पूजन किया। नगरवासी भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने घरों से निकलकर मंदिर पहुंचकर शिव आराधना की। मंदिर समिति द्वारा झारखंडेश्वर महादेव मंदिर को भव्य पुष्प सजावट से सजाया गया था।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैद नजर आया। शिवलिंग जलाभिषेक की विधि में दिखी श्रद्धा की झलक। श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद “ॐ नम: शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया।

यह भी पढ़े : ‘तांत्रिक ने कहा था- बच्चे का कलेजा और खून ले आओ, पत्नी को वश में कर दूंगा’, चाचा ने की 6 वर्षीय भतीजे की हत्या

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बाइक पर खड़े होकर किया खतरनाक स्टंट 2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप