बुलंदशहर : ईदगाह में शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद की नमाज

बुलंदशहर। ईद की नमाज को खुर्जा शहर के ईदगाह में पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाया गया है। इस की नमाज को लेकर बुलंदशहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहा है। सभी मस्जिदों और मदरसों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है सुरक्षा के दृष्टिगत बुलंदशहर पुलिस संवेदनशील इलाके और ईदगाह पर ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही है।

खुर्जा शहर की ईदगाह पर हजारों की संख्या में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी। बुलंदशहर पुलिस प्रशासन के अधिकारी ईदगाह पर मौजूद है और सड़कों पर नमाज ना हो इसके लिए बुलंदशहर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं और नमाजियों से अपील भी की है।

कल रात से ही बुलंदशहर डीएम श्रुति शर्मा व बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ईद की नमाज को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए अपनी अपनी टीमों के साथ कल रात से ही अलर्ट मोड पर थे। बुलंदशहर जनपद में 155 ईदगाह व 590 मस्जिदों में पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांति पूर्ण ढंग से ईद की नमाज को संपन्न करवाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें