बुलंदशहर : अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों पर देरी से चला BDA का बुलडोजर

बुलंदशहर, खुर्जा। अवैध रूप से काटी जा रही आवासीय कालोनियों पर BDA का बुलडोजर चला है। बीडीए द्वारा अवैध रूप से काटी जा रही करीब 83 बीघा की दो कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। बीडीए ने बुलडोजर चलाकर अवैध कालोनियों की बाउंड्रीवल, सदके व ऑफिस को तोड़ कर गिराया है। जिससे अवैध कालोनियों को काटने वाले कॉलोनाइजर्स में हड़कंप मचा हुआ है। वही बीडीए के वीसी ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई का पैसा अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों में इन्वेस्ट ना करे।

बताया जा रहा है करीब 83 बीघा क्षेत्रफल में खुर्जा बाईपास और जवारखेड़ा में अवैध कालोनियां काटी जा रही थी। और आम लोगों को गुमराह कर प्लॉट बेचे जा रहे थे। अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों में बीडीए ने बुलडोजर का इस्तेमाल कर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए बीडीए ने अवैध कालोनियों की बाउंड्रीवॉल, सड़क और दफ्तर को जमीदोज किया है।

बीडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से कॉलोनाइजर्स में हड़कम्प मचा हुआ है। वही बीडीए सचिव ने आम जनता से अपील की है। कि अवैध कॉलोनी में प्लॉट और मकान ना खरीदे। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि बीडीए के इस क्षेत्र के जेई अब तक क्या कर रहे थे। जब अवैध कालोनी काटने वाले कॉलोनाइजर्स ने यहां इतने बड़े पैमाने पर अवैध कालोनी काट कर प्लाटिंग की शुरुआत कर दी और बाउंड्री वॉल, सड़के व दफ्तर तक बना लिए।

अगर ये कार्रवाई बीडीए द्वारा समय रहते कर दी गई होती तो जो लोग इन अवैध कालोनी काटने वालों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई यहां इन्वेस्ट कर चुके हैं शायद वे लोग इनका शिकार नहीं बन पाते।

यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षबलों ने जैश के एक और आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भारत विरोधी पोस्ट करने पर साइबर क्राइम मुख्यालय ने बंद किए 40 अकाउंट चीन ने फिर बदले अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम, भारत बोला- सुधर जाओ UPSC को मिला नया चेयरमैन, अजय कुमार संभालेंगे कमान तिरंगा यात्रा में सीएम योगी बोले – सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया क्या आपके भी मसूड़ो में होता है दर्द ?