
बुलंदशहर। खबर बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र से है। जहां राजघाट में भाई को बचाने के लिए गंगा में खुद 18 वर्षीय युवक ध्रुव की मौत हो गई है। गोताखोरों ने युवक के शव को गंगा जी से बाहर निकाला हैं। तहेरे भाई के गंगा में डूबने पर उसे बचाने के लिए ध्रुव ने लगाई थी गंगा में छलांग। बताया जा रहा है। मृतक युवक ध्रुव अपनी ताई की अस्थियां विसर्जित करने के लिए आगरा से नरौरा गंगा घाट पर आया था।
गंगा जी में डूबे ध्रुव को स्थानीय गोताखोरों की मदद ध्रुव को बाहर निकालने पर मृत पाया गया। पूरी घटना बुलंदशहर के नरौरा के राजघाट की बताई जा रही है। वही युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।










