
Budget Destinations : क्रिसमस की छुट्टियां घूमने-फिरने के लिए सबसे शानदार समय मानी जाती हैं। इस अवसर पर परिवार या दोस्तों के संग नए शहरों और खूबसूरत स्थलों का अनुभव लेना हर किसी को पसंद आता है। हालांकि, यात्रा की प्लानिंग में सबसे बड़ी दिक्कत बजट को लेकर होती है।
अगर आप कम खर्च में यादगार ट्रिप का मजा लेना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसी किफायती डेस्टिनेशन हैं जहां आप दो दिन की छोटी लेकिन शानदार छुट्टी प्लान कर सकते हैं। चाहे पहाड़ों की ठंडक हो या समुद्र की शांति—हर जगह अपनी अलग खूबसूरती पेश करती है। इस क्रिसमस पर आप इन जगहों पर जाकर नया अनुभव और खूबसूरत यादें संजो सकते हैं वो भी बजट में।
शिमला, हिमाचल प्रदेश

सर्दियों में शिमला का अपना अलग ही आकर्षण होता है। माल रोड, रिज, क्राइस्ट चर्च और स्कैंडल पॉइंट यहां के प्रमुख स्पॉट हैं। बर्फ से ढके पहाड़, शानदार नजारे और लोकल मार्केट में शॉपिंग इसे खास बनाते हैं। बजट यात्रा के लिए यहां हॉस्टल आसानी से ₹500–₹1000 प्रति रात में मिल जाते हैं, जबकि लोकल फूड ₹100–₹300 में उपलब्ध है।
मसूरी, उत्तराखंड

‘क्वीन ऑफ हिल्स’ मसूरी क्रिसमस ट्रिप के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यहां कैमल्स बैक रोड, गन हिल और लिंब्डेन गार्डन प्रमुख आकर्षण हैं। शांत वातावरण और प्राकृतिक वादियां हर यात्री को आकर्षित करती हैं। बजट में हॉस्टल ₹400–₹900 प्रति रात में मिल जाते हैं और खाने का खर्च लगभग ₹100–₹250 होता है।
गोवा

समुद्र किनारे क्रिसमस मनाने का मजा ही अलग होता है और इसके लिए गोवा एकदम परफेक्ट है। बागा व कलंगुट बीच, फोर्ट अगुआड़ा और बॉम जीसस चर्च यहां के मुख्य आकर्षण हैं। बीच पार्टियां, वाटर स्पोर्ट्स और खूबसूरत चर्च क्रिसमस का अनुभव और भी खास बनाते हैं। यहां बजट हॉस्टल ₹600–₹1200 प्रति रात में और लोकल फूड ₹150–₹350 में उपलब्ध है।















