बसपा को लग सकता है बड़ा झटका, सपा के दो दिग्गज नेताओं ने की खुली बगावत…

Image result for माया अखिलेश

बस्ती मण्डल की सीटों को बसपा के पाले में चले जाने से सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त होने लगा है। सपा नेता सपा प्रमुख के इस कदम से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ​रविवार को समाजवादी पार्टी के समर्पित नेता राना दिनेश प्रताप सिंह और कपिलदेव सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखकर इस्तीफे की मंजूरी मांगी है।

उन्होंने कहा कि गठबन्धन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रति वर्षो से समर्पित होकर चले आ रहे कार्यकर्ताओं व नेताओं को गिरवी रखने का काम किया गया है। राना दिनेश प्रताप सिंह वर्तमान में यूपी ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष है। उनके पार्टी छोड़ने से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा का दामन छोड़ने की ठान ली है। इस प्रकार सपा कार्यकर्ताओं की नाखुशी बसपा के लिए लोकसभा चुनाव में गठबन्धन के बाद भी रह  का पत्थर साबित हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें