अचानक फूट-फूटकर रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, राष्ट्र कथा में रितेश्वर महाराज ने ऐसा क्या कह दिया?

Gonda : गोंडा जिले में आज राष्ट्र कथा के दूसरे दिन सद्गुरु रितेश्वर महाराज द्वारा पूजा अर्चना के बाद बच्चों को राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए देशभक्ति का संदेश दिया गया। इस दौरान, कथावाचक ने उत्तर प्रदेश के गोंडा सहित पूरे भारत में दबदबे को लेकर एक बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि इस अवध क्षेत्र में, उत्तर प्रदेश में, भारत में, गोंडा में जब कहते हैं कि ‘दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा’, तो इसका मतलब वहां का एक ही व्यक्ति है, जो हमेशा दबदबे का प्रतीक रहा है।

इसी बात को लेकर चर्चा में आए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंच पर ही फूट-फूट कर रोने लगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी आंखों से आंसू निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह, जो अपने दबदबे को लेकर हमेशा विवादों में रहे हैं, इस खबर के सामने आने के बाद काफी भावुक हो गए।

रितेश्वर महाराज ने राष्ट्र कथा के दौरान कहा कि उन्होंने भारत वर्ष की इस महान धरती पर 52 वर्ष की आयु तक कभी किसी से बिना विचार किए, मां भारती, राम, कृष्ण और हनुमान के आचरणों को प्रकाशित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कथा का अधिकार भी उन्हीं को होना चाहिए जो राष्ट्र और राम पर पूर्ण रूप से न्योछावर हो जाएं। उन्होंने कहा कि जो ऐसा कर सकता है, वही देश की एकता और अखंडता को मजबूत कर सकता है।

महाराज ने कहा कि राष्ट्र कथा का अधिकार उन्हीं का है, जो अपनी सारी जवानी, वाणी, जीवन और ऊर्जा राष्ट्र की सेवा में न्योछावर कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग ही राष्ट्र की एकता और अखंडता को जोड़ सकते हैं, और हम सभी इस सौभाग्यशाली हैं कि हमें यह अवसर प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़े : ‘मैं सुसाइड करने की सोच रही हूं…’, उन्नाव रेप पीड़िता ने कुलदीप सेंगर की बेटी को भेजा मैसेज

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें