हाड़कंपाऊ ठंड से कांपा उत्तर प्रदेश! दिल्ली में टूटा सीजन का रिकॉर्ड

UP Weather : उत्तर भारत में तापमान लगातार गिरता जा रहा है, और दिल्ली में तो इस बार सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तर प्रदेश में इस बार हाड़कंपाऊ ठंड पड़ रही है। आज रविवार, 11 जनवरी को दिल्ली के आयानगर में सबसे कम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा, पालम में तापमान 3 डिग्री, लोदी रोड पर 4.6 डिग्री, और सफदरजंग में 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

तेज सर्द हवाओं के कारण लोग घर से बाहर निकलने में भी कठिनाई का सामना कर रहे हैं। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, पूरे उत्तर भारत में भी सर्दी का प्रकोप जारी है। खासतौर पर राजस्थान का पिलानी शहर आज पूरे देश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद राजस्थान का सीकर, जो देश का दूसरा सबसे ठंडा शहर है, वहां तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया है।

उत्तराखंड के पंतनगर में भी आज 1.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जो कि भारत का तीसरा सबसे ठंडा शहर बना है। इसके अलावा, चूरू में 2.0 डिग्री और हरियाणा के हिसार में 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरने की संभावना है। इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं, और ठंड से बचने के उपाय कर रहे हैं।

तो दोस्तों, इस सर्दी में अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें और घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। हम आपको ऐसी ही खबरों से अपडेट रखने का प्रयास करते रहेंगे।

यह भी पढ़े : CG में गैंगरेप का खुलासा : बॉयफ्रेंड ने युवती को बुलाया था, शराब पीने के बाद दोस्तों रेप, 112 वाहन का चालक भी आरोपी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें