Bolivia Accident : दो बसों की टक्कर, 37 लोगों की मौत, 39 घायल

Bolivia Accident : बोलीविया के पोटोसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटना में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार को हुई। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में से कई की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका है।

बता दें कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह करीब 7 बजे उयूनी और कोलचानी के बीच सड़क पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक बस गलत लेन पर चली गई थी, जिसके बाद सामने से आ रही एक बसे से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में 37 लोगों की मौत हो गई है जबकि 39 लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें