
शरीर पर निशान किसी भी इंसान के हो सकता है और आमतौर पर हर किसी के शरीर पर कहीं ना कहीं तिल का निशान जरूर मिल जाया करता है। आपको बता दे की समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के शरीर के बारे में काफी विस्तार में बहुत कुछ बताया गया है साथ ही यह भी बताया गया है की किसी इंसान के शरीर के अंगों पर अलग अलग तरह के निशान, हथेली की रेखा, हंसना-मुस्कुराना आदि का क्या क्या मतलब होता है और उन सभी चीजों या यूं कह लें की उन निशानों का हमारे जीवन से क्या ताल्लुक है।
इसी जानकारी में यह भी बताया गया है की आपके शरीर पर मौजूद तिल के बारे में भी बताया गया है और समुद्रशास्त्र के अनुसार यह भी बताया गया है की शरीर के उन 5 स्थानों के बारे में जहां तिल होना काफी शुभ माना जाता है।
आपको सबसे पहले हम बता दे की समुद्रशास्त्र में कहा गया है की यदि आपके पेट पर किसी तरह का काला तिल मौजूद मौजूद है तो उस तिल को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की इस स्थान पर तिल का होना उस व्यक्ति के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।
इसके साथ ही यह भी बताया जाता है की इस तरह के व्यक्ति भोजन के काफी ज्यादा शौकीन होते हैं, मगर तिल आपके नाभि के आस-पास कहीं हो तब माना जाता है की उस व्यक्ति को धन समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
जिस भी व्यक्ति के पीठ पर मौजूद काला तिल होता है यह उस व्यक्ति के रोमांटिक होने के साथ ही धनवान होने का सूचक होता है। आपको बता दे की ऐसे व्यक्ति खूब सारा धन कमाते है और साथ ही खर्च भी उतना ही ज्यादा करते है।
समुद्रशास्त्र के अनुसार यह भी कहा जाता है की अगर कोई तिल आपके पैर के अंगूठे पर होता है तो इसका मतलब ये है कि आप समाज में काफी ज्यादा प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्ति होंगे और साथ ही साथ काफी ज्यादा सम्पन्न भी।
अगर कोई तिल आपके भौंह के मध्य में यानी की माथे पर खाली स्थान के बीच में है तो इसे काफी ज्यादा शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है की इस तरह का तिल होने का मतलब आपका दांपत्य जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा तथा इसके साथ ही आपको धन धान्य की कभी कोई कमी नहीं रहेगी।















