पीलीभीत में भाजपा की धमक: गांव चलो अभियान में गूंजा विकास का नगाड़ा

  • गाँव चलो अभियान के तहत नेहरू नगर में भाजपा ने लगाया चौपाल

पूरनपुर, पीलीभीत। पूरनपुर की ग्राम पंचायत भरतपुर मझरा नेहरू नगर चन्द्रनगर शनिवार को कुछ खास दिखी। यहां न गाजे थे, न बाजे — लेकिन जोश और जुड़ाव ज़बरदस्त था। वजह थी भारतीय जनता पार्टी का गाँव चलो अभियान, जिसके तहत सैकड़ों ग्रामीणों के बीच एक प्रभावशाली चौपाल का आयोजन हुआ। मंच पर योजनाओं का लेखा-जोखा था, ज़मीन पर जनता की आँखों में उम्मीद और सवाल दोनों।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जनहितकारी योजनाओं की जमकर जानकारी दी — चाहे बात हो प्रधानमंत्री आवास योजना की, उज्ज्वला योजना की या फिर किसानों को सम्मान निधि देने की।

बसपा की महिलाएं BJP में शामिल — प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में सियासी ट्रांसफर

इस चौपाल की सबसे बड़ी सुर्खी रही बसपा की सक्रिय महिला नेता प्रियंका कुमारी का भाजपा में शामिल होना। उनके साथ सैकड़ों महिलाओं ने बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामा। नामों की फेहरिस्त लंबी है — रेखा कुमारी, ममता देवी, अंजली रघुवंशी, अंजू मौर्या, रीना देवी, हुस्न बानो, ज्ञान सती, अंगुरा देवी, इंद्रावती, सविता देवी जैसे कई नाम अब भाजपा के कुनबे का हिस्सा बन गए हैं।

चौपाल में दिखी सियासी ताकत, नेतृत्व की लामबंदी

मंच पर भाजपा की जमीनी ताकत दिखी। मण्डल अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव, सुरेश शर्मा, प्रधान रामनगर सत्यप्रकाश, ब्रज बिहारी, राज कुमार सिंह, मनोज सिंह, योगेश कुमार टुन्ना, जवाहर लाल, सुदामा प्रसाद, राजीव जयसवाल, रोहित मिश्रा, शमशेर प्रधान, डी के सिंह, विनोद सिंह और राजकुमार गुप्ता जैसे नेता मौजूद रहे। जनता की भीड़ और कार्यकर्ताओं की गूंज ने माहौल को चुनावी रंग दे दिया।

“गाँव चलो” सिर्फ नारा नहीं, रणनीति है

भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि “गाँव चलो अभियान” सिर्फ एक प्रचार कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक रणनीतिक पहल है — जिसके जरिए पार्टी गाँव-गाँव तक न केवल पहुँचना चाहती है, बल्कि हर घर में सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाना चाहती है। जनता के उत्साह को देख साफ था कि भाजपा की यह चौपाल सिर्फ चौपाल नहीं, आने वाले चुनावों की बुनियाद भी बन सकती है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर