
मिर्जापुर। मंगलवार को पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नगर पूर्वी अध्यक्ष डाली अग्रहरि की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष में उनके निज निवास पर पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता हमारे पथ प्रदर्शक के पुण्यतिथि में सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष जनों ने विचार रखा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश वर्मा, हिमांशु अग्रहरि, अनिल बर्नवाल, जगदीश सोनकर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।