भाजपा सासंद के मंच पर मधुमक्खियों का अटैक! खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे शशांक मणि त्रिपाठी हमला होते ही दौड़ पड़े

Deoria : उत्तर प्रदेश के देवरिया के रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में आयोजित इस सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को हुआ था, और यह खेल महोत्सव का समापन समारोह था। इस दौरान देवरिया से भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी मंच से खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।

इसी दौरान, अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने सांसद पर हमला कर दिया। सांसद ने हार नहीं मानी और अपने भाषण को बड़ी ही शालीनता से समाप्त किया, और कहा कि इन मधुमक्खियों से बचने के लिए ट्रैक की ओर जाना पड़ेगा। इस मंच पर बैठे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने सांसद की तारीफ की। इसके बाद सांसद नीचे उतरे और कार्यकर्ताओं के साथ 100 मीटर की रेस लगाई।

गौरतलब है कि रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में चल रहे इस स्पर्धा का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी के अवसर पर हुआ। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर से चल रहा था, जिसमें विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सांसद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर खेल से ही मिलता है। खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच का विशिष्ट जरिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मधुमक्खियों के अटैक का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यूपी के विभिन्न हिस्सों से मधुमक्खियों के हमले की खबरें सामने आ चुकी हैं। फिलहाल, यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

यह भी पढ़े : Bihar : छपरा में अंगीठी ने ली एक ही परिवार के चार लोगों की जान, जहरीला धुआं बना काल!

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें