
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 120वें एपिसोड का प्रसारण सभी बूथों में सुना गया। जीवन के लगभग सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के प्रति सभी वर्गों का विशेष आकर्षण रहता है। प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह तथा मटौंध नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू पाल आदि ने बड़ोखर मंडल के बूथ नंबर 335 में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। राज्यमंत्री ने बताया कि मन की बात के 120वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि गर्मियों के दिन लंबे होते हैं और बच्चों के पास इस दौरान करने के लिए बहुत कुछ होता है। यह समय अपने हुनर को निखारने के साथ-साथ कोई नया शौक पालने का भी है। इन छुट्टियों में आपके पास स्वयंसेवी गतिविधियों और सेवा कार्यों से जुड़ने का भी अवसर है। पिछले 7-8 वर्षों के दौरान नवनिर्मित टैंकों, तालाबों और अन्य जल पुनर्भरण संरचनाओं के माध्यम से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संरक्षित किया गया है। योग दिवस आने में अब 100 दिन से भी कम समय बचा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गांवों के लोगों खासकर आदिवासी समुदाय महुआ के फूलों के महत्व को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूलों से कुकीज बनाई जा रही हैं। मध्य प्रदेश के राजाकोह गांव की चार बहनों के प्रयासों से महुआ के फूलों से बनी कुकीज बहुत लोकप्रिय हो रही हैं। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में भी दो बहनों ने महुआ के फूलों के साथ एक नया प्रयोग किया है। इसी तरह नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने नरैनी मंडल के बूथ नंबर 65 में मन की बात कार्यक्रम को सुना। यहां ओमप्रकाश पांडेय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री राजेश सेन, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन, गोपाल गुप्ता, संजय जड़िया ने खाईंपर बूथ अध्यक्ष दिलीप श्रीमाली के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने बांदा दक्षिणी मंडल के बूथ नंबर 67 कटरा में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी तरह जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के बूथ नम्बर 209 संतोषी नगर में मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता राजा, कार्यक्रम संयोजक आशीष सिंह चंदेल, चंद्रभूषण सिंह पटेल, दिवाकर त्रिपाठी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।