अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकलेगा भाजपा महिला मोर्चा, सम्मानित होंगी महिलाएं

International Women Day : 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विशेष पहल की जा रही है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अंगदान जागरूकता शिविर और महिलाओं के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल को इस अभियान का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। इनके निर्देशन में 7, 8 और 9 मार्च को विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मुद्रा योजना, लखपति दीदी, जनधन योजना, स्वनिधि योजना जैसी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया और वे खुद सफलता की मिसाल बनीं। डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन और प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य के दिशा-निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न आयोजन हो रहे हैं।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम प्रधानमंत्री की केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से “महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण” पर केंद्रित है। संगठनात्मक दृष्टिकोण से प्रदेश के 98 जिलों में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टीम इस कार्यक्रम में भाग ले रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें