भाजपा नेता बालमुकुंद ने तिरंगे का किया अपमान! तिरंगे से पोछा पसीना, फिर बोले- ‘ये कांग्रेस की चाल’

जस्थान, जयपुर। तिरंगे का सम्मान देखने को मिला एक वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है। भाजपा नेता बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कथित तौर पर उन्हें तिरंगे से अपना पसीना पोछते हुए देखा गया है। इस वीडियो को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि यह तिरंगे का अपमान है। कांग्रेस नेताओं ने बालमुकुंद से माफी की मांग की है और इसे देश की शान का अपमान बताया है।

वायरल वीडियो के संबंध में बालमुकुंद आचार्य ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तिरंगे को नहीं बल्कि एक हरे-सफेद रंग के वस्त्र को चूमा है, जिसमें अशोक चक्र का डिजाइन है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने कपड़े से ही पसीना पोछा है और वीडियो को तोड़मरोड़ कर दिखाया जा रहा है। बालमुकुंद ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वीडियो को गलत ढंग से प्रचारित कर रही है और यह राजनीतिक चाल है।

बीजेपी नेता ने यह भी कहा, “यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर की विजय यात्रा का हिस्सा है, जिसमें पूरे नगर में तिरंगे के साथ एक ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया था।” उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य विजय और वीर सेनाओं की जीत का उत्सव मनाना था। बालमुकुंद ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह इस कार्यक्रम को बदनाम करने के लिए मिथ्या प्रचार कर रही है।

बीजेपी विधायक बाललमुकुंद आचार्य ने कहा, “तिरंगा वह होता है जिसमें अशोक चक्र होता है। भीड़ में चलते हुए किसी ने एक हरे सफेत रंग का वस्त्र मुझे थमा दिया। जिसे मैंने चूमा और दिल से लगाया और दूसरे कपड़े से पसीना पोंछा है। कांग्रेस मिथ्या फैला रही।”

वहीं, विपक्षी नेता टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर यह कहते हुए तंज कसा कि “तिरंगा देश की शान है, कोई रूमाल नहीं,” और बालमुकुंद के इस कृत्य को देश-दर्म और संविधान के प्रति गद्दारी करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीदों का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने तिरंगे के प्रति अपनी जान दी है।

बालमुकुंद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी तिरंगे की असली भावना को समझने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तिरंगे का मान-सम्मान नहीं किया, बल्कि उसमें पंजा छापकर उसकी गरिमा को नुकसान पहुंचाया है। उनका दावा है कि यह सब राजनीति का हिस्सा है और कांग्रेस का कोई मुद्दा नहीं है।

यह भी पढ़े : कश्मीर मुद्दे पर बात करने को तैयार पाकिस्तान, पाक पीएम शहबाज शरीफ ने दिया शांति वार्ता का प्रस्ताव

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे गौतम गंभीर ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले राजनाथ सिंह वायुसेना ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है सीएम योगी देंगे शिक्षा मित्रों को ये लाभ रोहित शर्मा ने कहा- खिलाड़ियों से करनी चाहिए गंदी बात