मुर्शिदाबाद दंगा के लिए भाजपा जिम्मेदार: किशोरी लाल

सुल्तानपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मुर्शिदाबाद में हुए बवाल के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में साम्प्रदायिक दंगे भड़काने और अमन-चैन को तबाह करने वाली पार्टी है।

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर किया गया। मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर कहा कि इस विषय पर अखिलेश यादव से बात किया जाए। कांग्रेस संगठन के बारे में शर्मा ने बताया कि अहमदाबाद में तय नियमों के अनुसार पार्टी काम करेगी। कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करेंगे और कांग्रेस का पुनरुदय करेंगे।

भाजपा के राम राज्य पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राम राज्य में सभी समाज की बात सुनी जाती थी। वक्फ बिल पर उन्होंने कहा कि बिल जनभावना के अनुरूप होना चाहिए और जल्दबाजी में पास करने की बजाय लोगों को समझाकर आगे बढ़ना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि राणा सांगा पर विवादित बयान के संदर्भ में कहा कि इस विषय पर इतिहास में जाना होगा। इतिहास पढ़ने से सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर