सड़कों की जाल बिछा रही भाजपा सरकार : सांसद शशांक मणि

देवरिया। शनिवार को खुखुन्दू- नूनखार – भटनी सड़क का 24 करोड़ 93 लाख की लागत से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन किया गया। रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने सड़क निर्माण का शुभारंभ करते हुए कहा कि मेरे प्रयास से 13.20 किलोमीटर सड़क टू लेन हो रहा है। मेरे द्वारा क्षेत्र के तमाम सड़कों का निर्माण कार्य किया गया है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार सड़कों की जाल बिछा रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा है।सड़कों के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। विधानसभा की सभी प्रमुख सड़कों का टूलेन निर्माण को पूरा कराया जा चुका है।

भटनी खुखुन्दू मार्ग लम्बे अरसे से जर्जर हो गया था। टू-लेन सड़क बन जाने से विधानसभा के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही, देवरिया सदर के ब्लॉक प्रमुख पिंटू जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य उपेन्द्र त्रिपाठी, अजीत सिंह, बैकुंठपुर मण्डल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, रामपुर कारखाना के मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय, बरियारपुर मंडल अध्यक्ष श्री दिवाकर चन्द्र यादव, नीरज श्रीवास्तव, भैंसाडाबर के प्रधान अच्छेलाल मद्धेशिया, मुहना लाला के प्रधान रमेश यादव, गुड्डू गुप्ता, योगेश प्रजापति, मनन राय, बरकत खान, सुनील मद्धेशिया, रवि मल्ल, विजय पांडेय, प्रेम निवास पांडेय आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें