भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डूबोया: अखिलेश यादव

  • सरकार में प्रति व्यक्ति 36 हजार रूपए कर्ज में, उप्र पर नौ लाख करोड़ का कर्ज

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद हो गयी है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। आठ वर्ष से बजट की लूट चल रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया है। उत्तर प्रदेश पर नौ लाख करोड़ रूपये का कर्ज कर दिया है। भाजपा सरकार में प्रदेश में प्रति व्यक्ति पर 36 हजार रूपये का कर्ज हो गया है। विकास कार्य ठप है। किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी सब परेशान है। सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से असफल है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए झूठ बोलने के अलावा भाजपा के पास कुछ नहीं रह गया। भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली और नीतियों से हर वर्ग परेशान है।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को फसलों के लिए पहले खाद-बीज और कीटनाशक नहीं मिलता, जब फसल तैयार हो जाती है तो उन्हें फसलों की सही कीमत नहीं मिलती। गन्ना, आलू, गेहूं सभी फसलों के किसान परेशान है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। बिचौलिए मुनाफा कमा रहे हैं। सरकार खुद मुनाफाखोरी और महंगाई को बढ़ावा दे रही है।

श्री यादव ने कहा कि नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश में हर गांव-शहर में पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवानों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं थी। एक तरफ बढ़ती महंगाई दूसरी तरफ रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी बेरोजगारी ने सबकों तबाह कर रखा है। भाजपा सरकार में व्यापारी दोषपूर्ण जीएसटी से परेशान है। व्यापारियों पर छापे डलवाकर भाजपा सरकार उन्हें प्रताड़ित करती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। कोई सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं में उत्तर प्रदेश नम्बर एक है। पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में प्रदेश नम्बर एक है। प्रदेश की जमीनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है। सरकार निवेश के नाम पर झूठ बोल रही है। सरकार का दावा है कि 45 लाख करोड़ रूपये का निवेश हुआ था लेकिन जमीन पर कोई निवेश नहीं दिखाई दे रहा है। निवेश के नाम पर फर्जी निवेशक पकड़े जा रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान प्रदेश के विकास के लिए एक्सप्रेस-वे, मेट्रो रेल, पार्क, रिवरफ्रंट, मेडिकल कॉलेज, कैंसर संस्थान, हॉस्पिटल, फोरलेन सड़के बनाई गयी। विकास और रोजगार के लिए आईटी सिटी, महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन हेल्प लाइन शुरू किया। मरीजों को अस्पताल तक लाने-ले-जाने के लिए 102, 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इकॉना क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हुआ। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए डायल 100 सेवा शुरू की।

पुलिस मुख्यालय, सिग्नेचर बिल्डिंग बनायी। दुग्ध उत्पादन बढ़ावा देने के लिए काम किया। पराग और अमूल के प्लांट लगवाए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे किसानों के लिए अनाज आलू और अन्य फसलों के लिए मंडी बनायी। भाजपा सरकार ने झूठे आश्वासन और जनता को गुमराह करने के सिवाय आठ वर्ष में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

परिजनों ने कहा – ‘सचिन तो सिर्फ मोहरा, कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई 5 मार्च को किसानों का पक्का मोर्चा, एक दिन पहले किसानों पर एक्शन औरंगजेब की तारीफ करने पर अबू आजमी पर एफआईआर दर्ज हिमंत बिस्वा शर्मा ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी को कहा औरंगज़ेब