
दीपक सोलंकी
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी निकाय प्रकोष्ठ द्वारा बड़े हनुमान मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाडू थामकर मंदिर के आसपास सफाई की। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया स्वच्छता अभियान भारतीय जनता पार्टी निकाय प्रकोष्ठ द्वारा पूरे प्रदेश में जोर शोर से चलाया जा रहा है। सोमवार को बड़े हनुमान मंदिर पर अभियान चलाया गया। इसी तरीके से सभी वार्डों में प्रतिदिन यह कार्यक्रम होते रहेंगे। जिससे पूरे फिरोजाबाद में स्वच्छता का संदेश दिया जा सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष निकाय प्रकोष्ठ दीपक गुप्ता, पार्षद विमला देवी जादौन, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख विकाश पालीवाल, नमन बंसल, पार्षद सुरेंद्र राठौर, प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा, संजय कुशवाहा, विशाल यादव, विनोद तोमर, गोतम कुशवाहा ने सफाई अभियान में सहभागिता की। फोटो3- हाथों में झाड़ू थाम स्वच्छता का संदेश देते भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारी।










