
अगर आप इंजीनियरिंग या केमिस्ट्री में डिग्री लेकर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने साइंटिस्ट-बी (Scientist-‘B’) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितनी वैकेंसी हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत निम्नलिखित विषयों में पद उपलब्ध हैं:
केमिस्ट्री: 2 पद
सिविल इंजीनियरिंग: 8 पद
कंप्यूटर इंजीनियरिंग: 4 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 2 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग: 2 पद
एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग: 2 पद
योग्यता क्या होनी चाहिए?
इंजीनियरिंग से संबंधित पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
साथ ही, GATE 2023, 2024 या 2025 का वैध स्कोर भी जरूरी है।
केमिस्ट्री के पद के लिए नेचुरल साइंस (रसायन विज्ञान) में मास्टर डिग्री और वैध GATE स्कोर अनिवार्य है।
SC/ST उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में छूट दी जाएगी।
सैलरी और लाभ
चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹1,14,945 प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
BIS की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाएं।
“Career Opportunities” सेक्शन पर क्लिक करें।
“Click here to Apply Online” लिंक पर जाएं।
नया अकाउंट बनाएं और आवश्यक जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट करें।
आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट जून 2025: आवेदन तिथि बढ़ी, एनटीए ने जारी किया नया शेड्यूल