
संजय दत्त, बॉलीवुड के ‘मुन्ना भाई’, न केवल अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइल के लिए मशहूर हैं, बल्कि अपने फैंस के दिलों में भी खास जगह रखते हैं। आज, संजू बाबा का जन्मदिन है जिसपर उन्हें विश करने के लिए सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक उनके फैंस का ताँता लगा हुआ है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर संजय दत्त की एक ऐसी भी फैन भी थी जिसने मरने से पहले अपनी करोड़ों की संपत्ति उनके नाम कर दी थी। आइये आपको उस फैन की अनोखी दीवानगी के बारे में बताते है।
क्या है पूरी कहानी
यह कहानी 2018 की है, जब 62 वर्षीय एक महिला ने अपनी 72 करोड़ की पूरी संपत्ति संजय दत्त के नाम कर दी। एक्टर की फैन, निशा पाटिल, जो एक गृहिणी थीं और एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। निशा ने अपनी बैंक को लिखित में ये हिदायत दी थी कि मेरे न रहने पर मेरी साडी सम्पति संजय दत्त के नाम कर दी जाये।
निशा ने न केवल अपनी संपत्ति, बल्कि 49.6 लाख रुपये नकद और प्राइम रियल एस्टेट को भी संजय के नाम ट्रांसफर करने के लिए बैंकों को कई पत्र लिखे थे। सबसे हैरानी की बात? संजय दत्त और निशा पाटिल कभी मिले भी नहीं थे। यह उनके लिए एक अनजान फैन का प्यार था, जिसने उन्हें भावुक कर दिया।
संजय दत्त ने उस प्रॉपर्टी का क्या किया
2018 में ये खबर खूब सुर्ख़ियों में रही, हालाँकि उस वक़्त दत्त या उनके के किसी भी सदस्य ने इसे लेकर कुछ नहीं कहा। लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने निशा पाटिल से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। साथ ही एक्टर ने ये भी बताया की फैन की सम्पति का उन्होंने क्या किया।
यूट्यूबर कर्ली टेल्स उर्फ़ कमिया जानी ने अपने पॉडकास्ट में संजय दत्त से सवाल किया कि क्या ये सच है कि एक महिला फैन ने उन्हें 72 करोड़ रुपये की संपत्ति दी थी। इस पर उन्होंने कहा कि “यह सच है। फिर जब उनसे पूछा गया कि आखिर उन्होंने उस प्रॉपर्टी का क्या किया, तो उन्होंने कहा कि मैंने उसे परिवार को वापस कर दिया। मैं निशा को नहीं जानता था, और यह पूरा वाकया मेरे लिए बहुत भारी था।”
उनके इस फैसले ने न केवल निशा के परिवार को उनका हक वापस दिलाया, बल्कि यह भी दिखाया कि संजय दत्त न सिर्फ पर्दे पर, बल्कि असल जिंदगी में भी एक सच्चे हीरो हैं।
फ़िल्मी करियर
संजय दत्त का फिल्मी करियर चार दशकों से अधिक का रहा है। उन्होंने 1981 में ‘रॉकी’ फिल्म से डेब्यू किया था। संजय ने अपने करियर में ‘नाम’, ‘खलनायक’, ‘वास्तव’, और ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ जैसी बड़ी फ़िल्में दी है। उन्होंने इस फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिल में जगह बनाई। 90 के दशक में उनकी स्टाइल, लंबे बाल, और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें स्टाइल आइकन बना दिया था। लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रही। निजी और कानूनी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, संजय ने अपने फैंस का प्यार हमेशा बरकरार रखा।
आज भी संजय दत्त रुकने का नाम नहीं ले रहे। उनके पास ‘अखंडा 2’, ‘धुरंधर’, और ‘द राजासाब’ जैसी बड़ी फिल्में लाइन में हैं। इसके अलावा, उन्होंने प्रोडक्शन में कदम रखते हुए ‘थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स’ शुरू किया और ‘द ग्लेनवॉक’ नाम से अपनी स्कॉच व्हिस्की ब्रांड भी लॉन्च की।
निशा पाटिल की कहानी और संजय दत्त का जवाब, दोनों ही यह दिखाते हैं कि प्यार और इंसानियत की कोई सीमा नहीं होती। एक फैन का अपने आइडल के लिए इतना बड़ा त्याग और संजय का उस संपत्ति को विनम्रता से लौटाने का फैसला, दोनों ही दिल को छू जाते हैं। संजय दत्त का यह कदम न केवल उनके फैंस के लिए, बल्कि हर किसी के लिए एक मिसाल है कि असली बड़प्पन नैतिकता और इंसानियत में होता है।
ये भी पढ़ें:
‘पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले…’ डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने पर BJP ने लगाया पोस्टर
https://bhaskardigital.com/silent-insult-their-wives-bjp-puts-up-posters-dimple-yadav/
स्मार्ट सिटी में काम कम, खर्च ज्यादा! बीजेपी विधायक बोले- हो थर्ड पार्टी ऑडिट
https://bhaskardigital.com/less-work-and-more-expenditure-in-smart-city-bjp-mla-said-there-should-be-a-third-party-audit/