- आरगा पक्षी बिहार में विश्व वेटलैंड डे पर आयेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोंडा। विश्व वेटलैंड डे का आयोजन गोडा के पार्वती आरगा झील तट पर कल होने जा रहा है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ हिस्सा लेगे, यहां पर विश्व स्तर के जीव जंतु विशेषज्ञ इकट्ठा हुए है। इस कार्यकम की महत्ता को देखते हुए शनिवार को डीएम नेहा शर्मा एसपी विनीत जायसवाल मुख्य विकास अधिकारी अकिता जैन दोपहर बाद पार्वती आरगा पक्षी विहार पहुंची जहा पर केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिह ने अपनी टीम के ज्वाइंट सचिव से परिचय कराया।
यहां पर बन रहे मुख्यमंत्री के लिए हैलीपैड का निरीक्षण किया। इससे पहले आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील व डीएम अमित पाठक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत दस बजे पार्वती आरगा गोंडा पहुंचेगे कार्यकम विश्व आद्रभूनि दिवस के विशेषज्ञ से प्राकृतिक वास की जानकारी लेंगे।