
IndiGo flight Landing in Nagpur : नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट उड़ान के दौरान एक पक्षी से टकरा गई। टकराव इतना तेज था कि विमान को वापस नागपुर एअरपोर्ट पर लैंडिंग करनी पड़ी। घटना के बाद विमान की जांच की जा रही है। इस घटना के दौरान फ्लाइट में लगभग 160-165 यात्री मौजूद थे। एहतियात के तौर पर, फ्लाइट को नागपुर में ही वापस लाया गया।
महाराष्ट्र के नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट बीच उड़ान में किसी पक्षी से टकरा गई।
यह टकराव इतनी तेज थी कि फ्लाइट को यू-टर्न लेकर नागपुर वापस आना पड़ा। नागपुर एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी है। हादसे के बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर फिर से लैंड करवाया गया। बाद में, इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।
उड़ान का प्रारंभ और घटना
अधिकारी के अनुसार, फ्लाइट ने आज सुबह नागपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही विमान किसी पक्षी से टकरा गया। इसमें लगभग 160-165 यात्री सवार थे। एहतियात के रूप में, फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट पर वापस लाया गया और आज के लिए इसे रद्द कर दिया गया है।