बीकानेर को मिली बड़ी सौगात : दिल्ली–बीकानेर वंदे भारत ट्रेन को मिली मंजूरी

बीकानेर : बीकानेरवासियों के लिए दिल्ली से खुशखबरी आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित दिल्ली–बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह स्वीकृति बीकानेर के सांसद एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निरंतर प्रयासों के बाद मिली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी और बताया कि यह ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस यात्रा का अनुभव कराएगी।

स्वीकृति पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वंदे भारत जैसी हाई-टेक ट्रेनें न केवल सुविधा देती हैं बल्कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को भी गति प्रदान करती हैं। उन्होंने इसे बीकानेरवासियों के लिए अभूतपूर्व सौगात बताया और पीएम मोदी व रेल मंत्री वैष्णव का आभार जताया।

बीकानेर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस घोषणा पर खुशी जताई और कहा कि यह ट्रेन सेवा क्षेत्र के लिए “मील का पत्थर” साबित होगी। इससे दिल्ली आने-जाने में समय की बचत होगी और व्यापार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें