
Dhampur, Bijnor : मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के अंतर्गत म0का0 अनुष्का, महिला कांस्टेबल आरती और महिला होमगार्ड ज्योति द्वारा बाडीगढ़ व थाना रेहड़, जनपद बिजनौर में बालक और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इसके दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एंबुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और संबंधित योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने और उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों को परेशान करने, अश्लील संदेश भेजने की शिकायत संबंधी जागरूक किया गया। महिलाओं के साथ मारपीट और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
साइबर अपराध और साइबर अपराध होने के बाद की कार्यवाही के बारे में भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त उनकी समस्याओं को सुना गया और उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया।












