Bijnor : पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध राजमिस्त्री ने लगाई फांसी

Bijnor : शहर बिजनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक राजमिस्त्री का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि मृतक की पहचान दारानगरगंज निवासी राजमिस्त्री मोनू 26 पुत्र लाखन सिंह के रूप में हुई है। परिजनाें से पूछताछ में पता चला है कि मृतक राजमिस्त्री की पत्नी दो दिन पहले गृह क्लेश के चलते अपने मायके चली गई थी। इस बात से पति काफी क्षुब्ध था। आज सवेरे उसने अपनी घर की छत के गुंडे से फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली औ।

मृतक के एक 7 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटा हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी संग्राम सिंह ने भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इस मामले में आवश्यक कारवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें