
- 6 नवंबर से क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल शुरू, मिल गेट पर 7 नवंबर से होगी आपूर्ति
 
Syohara, Bijnor : अवध शुगर मिल स्योहारा का पेराई सत्र वर्ष 2025-26 का शुभारंभ 7 नवंबर को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर मिल परिसर में हवन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि मिल प्रशासन ने क्रय केंद्रों पर 6 नवंबर से और मिल गेट पर 7 नवंबर से गन्ने की तौल शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए इंडेंट भी जारी कर दिया गया है।
अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने किसानों से अपील की कि वे साफ सुथरा और ताजा गन्ना ही मिल को आपूर्ति करें। वहीं उपाध्यक्ष (गन्ना) प्रमोद कुमार ने कहा कि किसान भाई अपने हाड़ा के अनुसार ही गन्ना लेकर आएं तथा अगैती पर्ची पर अगैती और सामान्य पर्ची पर सामान्य प्रजाति का गन्ना ही आपूर्ति करें। मिल प्रशासन द्वारा 6 नवंबर के लिए क्रय केंद्रों पर 51,000 कुंतल, 7 नवंबर के लिए क्रय केंद्रों पर 75,000 कुंतल तथा मिल गेट पर 41,000 कुंतल गन्ने की तौल का इंडेंट जारी किया गया है।










