
Bijnor : जिला कांग्रेस कमेटी बिजनौर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष(संगठन)/पी सी सी सदस्य नज़ाकत अल्वी ने प्रेस को जारी बयान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा ही बिहार के मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब उत्तर कर बिहार के साथ साथ पूरे देश को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है,मुख्यमंत्री जी की इस घिनोनी हरकत की वजह से देश की महिलाओं में गहरा रोष देखा जा रहा है,श्री नितीश कुमार जी ने एक संवेधानिक पद पर रहते हुए बिना सोचे समझे हिजाब उतारने जैसी घिनोनी घटना को अंजाम दिया है,ऐसी गिरी हुई और अशील घटिया सोच के व्यक्ति को मुख्यमंत्री जैसे बड़े जुमेदारी जैसे सर्वोच्च पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
नितीश कुमार को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिये और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जैसे संवेधानिक पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिये, अगर वह ऐसा नही करते है तो हम देश की राष्ट्रपति महोदया से मांग करते है कि समाज मे ज़हर घोलने वाले महिला विरोधी मुख्यमंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिये। साथ ही साथ देश की तमाम महिलाओं से अपील भी करते है कि ऐसे कुरुर मुख्यमंत्री के खिलाफ महिला सम्मान और महिला रक्षा के लिए लामबंद होकर मोर्चा खोला जाना बहुत ज़रूरी है।











