Bijnor : नजीबाबाद की सड़कों पर जाम की मार, शहरवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त

Najibabad, Bijnor : शहर की मुख्य सड़कों से लेकर तंग गलियों तक, हर जगह जाम की स्थिति ने नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर अब धीरे-धीरे “जाम नगरी” में तब्दील होता जा रहा है, जिसका मुख्य कारण सड़कों पर ई-रिक्शा की बेतहाशा बढ़ती संख्या और अव्यवस्थित संचालन है।

सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या और खराब यातायात प्रबंधन के कारण शहर के नागरिक रोजाना भीषण जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़कों पर भारी भीड़-भाड़ के कारण पैदल चलने वालों के लिए भी सुरक्षित जगह मिलना मुश्किल हो गया है।

शहरवासियों को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभागों को तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें