Bijnor : भाजपा पदाधिकारियों की बैठक, गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर

Bijnor : बिजनौर जिला कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में एमएलसी सुभाष यदुवंश, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने की, जबकि जिला महामंत्री विनय राणा ने संचालन किया। प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

सुभाष यदुवंश ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें तथा प्रत्येक फॉर्म को पूरी तरह भरकर समय से जमा कराएं।

बैठक में पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला महामंत्री नरेश भाटी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान, दिनेश सैनी, पूनम गोयल, पुष्कर सिंह, जिला मंत्री बलराज त्यागी, मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग और विक्रांत चौधरी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त चौ. धीर सिंह, चौ. तपराज सिंह देशवाल, कपिल कुमार, बिजेंद्र चौधरी, उज्जवल कुमार, अंकित चौधरी, नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, मंडल अध्यक्ष कमल सैनी, वरुण आत्रेय, मनोज चौधरी, अतुल मारवाड़ी, डॉ. विनीत देवरा, कुंवर दीप देशवाल, शोभित त्यागी, रॉबिन चौधरी, संजू प्रधान, प्रतिका राठी और आर्य वीरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें