
Bijnor : ज़िले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली दुर्घटना गांव बागड़पुर के पास हुई, जिसमें गांव शिवपुरी मीणा निवासी देवेंद्र अपनी बाइक से चांदपुर से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। देवेंद्र को चिकित्सक पुलकित के यहां भर्ती कराया गया है।
दूसरी दुर्घटना में बाइक सवार को भी अज्ञात किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कंधौर निवासी मोहम्मद आसिफ और तस्लीम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दिल्ली से अपने घर गांव कंधौर, हीमपुर दीपा लौट रहे थे। उन्हें नर्सिंग होम चांदपुर में भर्ती कराया गया।
तीसरी दुर्घटना गांव मिर्जापुर बेला के पास हुई, जिसमें दारानगर गंज निवासी अफजाल अपनी पैडल साइकिल से चांदपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। उन्हें भी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अफजाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
समाजसेवी एवं शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने पुलकित, अनिकेत और दक्ष के सहयोग से अफजाल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया।










