
नूरपुर बिजनौर। भाजपाइयों ने झारखंड की भगवान बिरसा मुंडा सन्देश रथयात्रा का भव्य स्वागत किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झारखंड से देहरादून जा रही भगवान बिरसा मुंडा सन्देश रथयात्रा नगर में पहुंची, जहां भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
झारखंड के उलिहातू से प्रारंभ होकर उत्तराखंड के देहरादून में 27 नवम्बर को सम्पन्न होगी। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष निशान्त कर्णवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर को झारखंड के खूंटी जनपद में हुआ था। हर साल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को मनाई जाती है। वह एक महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक थे। उन्हें धरती आबा (धरती पुत्र) के नाम से जाना जाता था।
उन्होंने ब्रिटिश शासन के विरूद्ध महा विद्रोह का नेतृत्व किया और आदिवासियों को एकत्रित कर उनके अधिकारों व भूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर प्रान्त सह मंत्री सुधांशु चहल, जिला प्रमुख सचिन चौहान, जिला संयोजक आयुष कुमार, विभाग संयोजक हनी सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष निशान्त कर्णवाल, मंडल अध्यक्ष फ़ीना नवनीत चौधरी, संगठन मंत्री सतेंद्र कुमार, विनय चौहान, राघव प्रताप, हिमांशु चौधरी, विपिन कुमार, वीर प्रकाश भुइयार, रामवीर चौधरी, विजेंद्र सिंह, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : BLO ने क्यों खाया जहर? मौत से पहले पत्नी से कहा था- SDM, BDO और लेखपाल बना रहे थे दबाव… SIR ने ली एक और जान!












