Bijnor : बीएलओ की मौत पर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन, मुआवजा और नौकरी की मांग

Bijnor : बिजनौर जिले में दो बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौत अत्यधिक दबाव और लगातार बढ़ते काम के बोझ के कारण हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कांग्रेस ने बताया कि बीएलओ लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण कर्मी हैं, लेकिन सर्वेक्षण, जनगणना या इसी तरह के कार्यों का बोझ बहुत बढ़ गया है। सरकार की कार्यप्रणाली और बढ़ते दबाव ने बीएलओ के लिए मानसिक रूप से तनावपूर्ण माहौल बना दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने सरकार और निर्वाचन आयोग से मांग की है कि मृतक बीएलओ के परिवारों को तत्काल एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह, हुमायूं बेग, रामपाल सिंह, ओमवती, पूर्व मंत्री एहसान जमील, हाजी नसीम अंसारी, नजाकत अली कंभोर, नजाकत खान, राजीव सिंह और गुलशन कुमार सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें