Bijnor : सीओ ने किया सिवनी कोतवाली का निरीक्षण, महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Nahtaur, Bijnor : सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय ने नहटौर थाना कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क कार्यालय का विशेष रूप से जायजा लिया और संबंधित महिला आरक्षी से महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीओ ने महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनके तत्काल निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में दर्ज मुकदमों से संबंधित जानकारी भी ली और थानाध्यक्ष धीरज नागर को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, आयोजित समाधान दिवस पर जनमानस की समस्याएं सुनी गईं। सीओ ने पुलिसकर्मियों और लेखपालों को मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष धीरज नागर ने बताया कि समाधान दिवस पर कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थीं।

इन शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों और लेखपालों को मौके पर भेजा गया है। इस अवसर पर, वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलजीत सिंह, उप निरीक्षक सागर चौधरी, उप निरीक्षक संयम यादव, उप निरीक्षक सोनू निगम और उप निरीक्षक हरिप्रकाश को यातायात सप्ताह के तहत जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के चालान करने के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें