Bijnor : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक वकील की मौत

Bijnor : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक वकील की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली शहर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 76 वर्षीय वकील फकीर चंद्र एडवोकेट की मौत हो गई। वे सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे हुई इस घटना में फकीर चंद्र एडवोकेट, पुत्र चंपत सिंह, निवासी शुगर मिल, थाना कोतवाली शहर, नगीना मार्ग पर टहल रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद परिजनों और पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वकील की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में शोक छा गया।

शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि सुबह टहलने जा रहे एक वकील को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें