
भास्कर ब्यूरो
- स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धा, सम्मान एवं विचारों से ओतप्रोत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Bijnor : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, बिजनौर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के सच्चे हितैषी एवं भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धा, सम्मान एवं विचारों से ओतप्रोत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ हवन द्वारा की गई। हवन में देश में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की खुशहाली, लोकतंत्र की मजबूती तथा प्रदेश व राष्ट्र की उन्नति के लिए आहुतियाँ दी गईं। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हवन में सहभागिता कर चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
हवन उपरांत समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव धनंजय सिंह यादव द्वारा किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने कहा कि—
“भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। वे सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। समाजवादी पार्टी उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलकर किसान, नौजवान और गरीब के हक की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि चौधरी चरण सिंह जी के विचार आज के समय में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं, और समाजवादी पार्टी हर स्तर पर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
विचार गोष्ठी में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी चौधरी चरण सिंह जी के जीवन संघर्ष, उनके ऐतिहासिक कार्यों तथा किसानों के हित में बनाई गई नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. रमेश तोमर, राशिद हुसैन, प्रभा चौधरी, सुखबीर ठेकेदार, शिव कुमार गोस्वामी, मदन सैनी, दारा सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह, अखलाक, पप्पू, कमलेश भूय्यार, सतपाल सिंह, महमूद कस्सार, कृपा रानी प्रजापति, मनोज राजपूत, विमलेश चौधरी, नमन प्रधान, डॉ. नवीन पवार, तरुण लाम्बा, मुबश्शर हुसैन, मानू, अशोक गहलोत, राजेश गोयल, रामचंद्र भूय्यार, मुदित त्यागी, सईद प्रधान, संजय पाल, कासिम कुरैशी, सरफराज, शुएब, भूरा, अंकुर सैनी, खिलेंद्र चौधरी, अत्ताउल्लाह, हक, सतीश दिवाकर, शेर सिंह भूय्यार, महेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, जानी चौधरी, नितिन कुमार, महेश प्रसाद, संजीव यादव एवं अहमद खिज़र खान सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










