Bijnor : खो नदी पर सफाई के दौरान मिला विशालकाय अजगर, मजदूरों में मचा हड़कंप

Sherkot, Bijnor : खो नदी पर सफाई के दौरान बड़ा हादसा टल गया। सफाई कर्मी जब झाड़ियों को हटाने में जुटे थे, तभी अचानक उन्हें झाड़ियों के बीच एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर मजदूर घबराकर इधर-उधर भागने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को खो बैराज प्रशासन द्वारा खो नदी के पुराने पुल और नए पुल के बीच बने बन्दे पर झाड़ियों की सफाई कराई जा रही थी। इस दौरान विशालकाय अजगर के देखे जाने से मजदूरों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अजगर कई दिनों से झाड़ियों के बीच छिपा हुआ हो सकता है।

लोगों के अनुसार, नदी किनारे झाड़ियों की अधिकता और आसपास फैली गंदगी के कारण अक्सर जंगली जीव दिखाई दे जाते हैं, लेकिन इतना बड़ा अजगर पहली बार देखा गया है। घटना के बाद फिलहाल सफाई कार्य रोक दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें