Bihar : देवरिया में रील बना रहे थे तीन बाइक सवार, महिला को मारी टक्कर, तीनों की मौत

Bihar : देवरिया में कसया ओवरब्रिज के पास बाइक सवार तीन युवकों ने रील बनाते समय एक महिला को टक्कर मार दी और ट्रक में जा घुसे। इस हादसे में बाइक सवार दो किशोर और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक किशोर गंभीर रूप से घायल है, जिसे गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तेज गति से रील बनाने के कारण हुई।

फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लाइक, शेयर और कमेंट की सनक ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। मोटरसाइकिल पर हवा से बात कराते हुए स्टंटबाजी का वीडियो बना रहे तीन लड़के राह चलती महिला को टक्कर मारते हुए ट्रक से भिड़ गए।

दो लड़कों ने अपनी जान गंवाई और बेकसूर महिला को भी मौत की नींद सुला दी। तीनों नाबालिग थे और हेलमेट नहीं पहने थे। शुक्रवार सुबह कसया रोड पर हुई इस दुर्घटना में घायल एक लड़के को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक देवरिया के निवासी हैं।

घटना को जिसने देखा, वह बताते हैं कि सड़क संकरी होने के बावजूद बाइक की रफ्तार कम से कम 70-80 km/h रही होगी। लड़के मालवीय रोड की तरफ से आ रहे थे। महिला पैदल जा रही थी। बाइक पर पीछे बैठा युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा था, जबकि चालक सामने नहीं देख रहा था।

तीनों युवक तरह-तरह से स्टाइल मार रहे थे और उनका ध्यान बाइक पर नहीं था। अचानक ट्रक देखकर बाइक चालक हड़बड़ा गया, और तेज गति के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पहले उसने महिला को टक्कर मारी, फिर खुद ट्रक से टकरा गया।

तेज आवाज के साथ बाइक चकनाचूर हो गई, और शरीर भी क्षत-विक्षत हो गए हैं। मोबाइल भी दुर्घटना के दौरान टूट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। भीड़ जुटने पर पुलिस को सूचित किया गया और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

मेडिकल जांच में महिला और दोनों लड़कों को मृत घोषित किया गया। महिला की पहचान कोतवाली क्षेत्र के पारस की 38 वर्षीय बेटी मुन्नी के रूप में हुई है। मृतकों में कोतवाली थाना क्षेत्र के पिडरा निवासी उपेंद्र के 17 वर्षीय बेटे किशन, रघवापुर निवासी 16 वर्षीय बेटे अनूप गौतम शामिल हैं। घायल विजय के 15 वर्षीय बेटे राज को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े : Mumbai Bomb Threat : मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी, 400 किलो RDX के साथ पाकिस्तान के 14 आतंकी घुसे, 1 करोड़ लोगों को मारेंगे

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें