बिहार: महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, RJD 26 और कांग्रेस इतनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

लोकसभा चुनाव नजदीक आते है ही बिहार में महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर मुहर लग गई है। RJD 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर और वाम दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पटना में राजद ऑफिस में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। RJD 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि 26 मार्च को सीटों को लेकर RJD और कांग्रेस नेताओं में बैठक हुई थी।

सबसे ज्यादा पेंच पूर्णिया सीट को लेकर था। यह सीट अब राजद के खाते में है। इसकी वजह से पप्पू यादव का पत्ता कट गया है। जदयू से RJD में आईं बीमा भारती इस सीट पर महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी। सबसे ज्यादा पेंच पूर्णिया सीट को लेकर था। यह सीट अब राजद के खाते में है। इसकी वजह से पप्पू यादव का पत्ता कट गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें